ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News बैठक की शुरुआत मीना समाज के देवत्व प्राप्त संत घाटीमदेव महाराज की पूजा अर्चना से की गई तदोपरांत गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की कोर कमेटी की बैठक आज आदिवासी मीना छात्रावास चूरू में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी.एल. मीना व विशिष्ट अतिथि मेवाराम मीना थे। बैठक की शुरुआत मीना समाज के देवत्व प्राप्त संत घाटीमदेव महाराज की पूजा अर्चना से की गई तदोपरांत गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। उपस्थित सम्मानीय सदस्यों का जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना द्वारा स्वागत किया गया ।साथ ही महासभा के संगठन सहित जिला मुख्यालय पर स्थित आदिवासी मीना छात्रावास के विकास, रखरखाव व वितीय स्थिती सुधारने के क्रम में उपस्थित सम्मानीय सदस्यों से विचार लिए गए जिस पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मोहरसिंह मीणा, मुख्य महासचिव शेरुराम मीणा, महासचिव रामजीलाल मीना, मुख्य संगठन सचिव झाबरमल मीना,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. एल. मीना ,विशिष्ट अतिथि मेवाराम मीना ,कोषाध्यक्ष जमनलाल मीना ,डॉ. सतपाल मीना,सदस्य हजारीलाल मीना,डॉ. दीपक कुलदीप ने बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के क्रियाकलापों का प्रचार- प्रसार करने व चूरू जिले में आबाद सभी आदिवासी मीना समाज के लोगों से सहयोग लेने की बात कही ।

छात्रावास का रखरखाव व व्यवस्था सुधारने के लिए मौके पर ही किरोड़ीमल मीना ,डॉ. मोहरसिंह मीना, रामजीलाल मीना, हजारीलाल मीना, शेरुराम मीना, जमनलाल मीना, झाबरमल मीना, डॉ. बी.एल मीना आदि ने 500-500 रुपये का सहयोग किया।इसके अलावा श्रीमती मंजू देवी द्वारा 2000रुपये ,डॉ. सतपाल द्वारा 1000 रुपये व डॉ. दीपक कुलदीप द्वारा 1000 रुपये की नकद राशि का सहयोग किया गया जिस पर उपस्थित सम्मानीय सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
छात्रावास में अधिवास करने वाले आदिवासी छात्र विशाल डामोर जिला डूंगरपुर का राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर चयन होने पर उनको महासभा की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना के नेतृत्व में छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया।बैठक में बृजलाल मीना, नीरज मीना, प्रतापराम मीना, गिरधारी लाल मीना, रोहित मीणा, विष्णु मीना, अरविंद मीना, विशाल कुमार मीना, ओमप्रकाश मीणा,राजकुमार मीणा आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button