Rajasthan News नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आम जन समस्या निवारण केंद्र रतन नगर में नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा मनोनीत पार्षद के संयोजन में संपन्न हुई।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता मोहन लाल खूड़ीवाल़ द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छगनलाल चौधरी विशिष्ठ अतिथि दुर्गा राम कटारिया थे। कार्यक्रम की शुरुआत सम्माननीय अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्रों धूप प्रज्वलित कर की गई तदोपरांत गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पारित निर्णय अनुसार 7 एजेंडों पर जनसमस्याओं के स्थाई समाधान किए जाने व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने एव भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने का लिखित ज्ञापन नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा किरोड़ी मल मीणा के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन के सक्षम अधिकारी सत्यनारायण स्वामी अधिशासी अधिकारी को दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा ज्ञापन में वर्णित जन समस्याओं का निदान जानबूझकर नहीं किए जाने को उपस्थित सम्माननीय सदस्यो द्वारा गंभीरता से लिया गया! नगर पालिका प्रशासन से इस संबंध में संयोजक किरोड़ी मीणा के नेतृत्व में नगरपालिका प्रशासन के सक्षम अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया एव प्रतिनिधि मंडल का गठन भी किया गया राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर पहुंचाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया साथ ही सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों एवं सामाजिक सुरक्षा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई! आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक वोटिंग करवाने व कांग्रेस पार्टी को विजय दिलवाने के लिए कार्य योजना बनाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के सम्माननीय सदस्य लीलाधर पुजारी द्वारा सदन को अवगत कराया की उनके द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान में 73 वर्ग गज की राशि रूपीये 1लाख 26 हजार 224 व लिज राशि 31 हजार 556 कुल राशि रुपिये 1लाख 57 हजार 780 जमा कराने के बाबजूद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की नियत से मात्र 58 गज का पट्टा जारी किया है जो की विधि विरुद्ध है! नगर कांग्रेस कमेटी के उपस्थित सम्माननीय सदस्यों द्वारा इस प्रकरण को गंभीर माना व लीलाधर पुजारी के पक्ष में 73 वर्ग गज का पट्टा जमा राशि के अनुसार जारी करने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की गई। गौरतलब तथ्य यह है कि लीलाधर पुजारी के खांचा भूमि पट्टा पत्रावली लंबित है जिसमें निर्देशक डीएलबी राजस्थान जयपुर द्वारा भी कखांचा भूमि नियम 7(v) की पालना करने व प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी रतननगर को दिए जाने के बावजूद भी आज तक संशोधित पट्टा जारी नहीं करना कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाधर पुजारी के साथ अन्याय है ! जन नेता माननीय अशोक गहलोत के चोटिल होने पर नगर कांग्रेस कमेटी के उपस्थित सम्माननीय सदस्यों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई वह उनके नेतृत्व में फिर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की मंगल कामना भी की गई ! बैठक में पार्षद जगना राम मेघवाल ,पार्षद पूरणमल रेगर, मनोनीत पार्षद आसिफ खान ,मनोनीत पार्षद आजम चौहान, सेवादल के मुख्य संगठक मुबारक अली काजी , राधेश्याम कटारिया ,बनवारी लाल जांगिड़ ,मोहम्मद सदीक मणियार, गंगाराम मेघवाल, महेश कुमार जाट, गिरधारी लाल मीणा, झाबर मल मीणा मोहनलाल परिहार, राजेश कुमार बुधिया, सांवरमल तंवर, फूलाराम मेघवाल, लीलाधर पुजारी, शिशूपाल जाट,आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscribe to my channel