IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जरूआखेड़ा शराब दुकान से गांव-गांव में परोसी जा रही है शराब साथ ही दुकान के आजू-बाजू सामने बैठकर लोग पी रहे हैं शराब पुलिस नहीं दे रही ध्यान

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

जरुआखेड़ा से बांदरी रोड पर स्थित जरुआखेड़ा कस्बा की शराब दुकान से गांव-गांव परोसी जा रही है शराब जिस कारण ग्रामों में शराब पीने वाले बढ़ते जा रहे और लड़ाई झगड़े होते रहते हैं रात को हल्ला होता रहता है जिससे महिलाएं और बच्चों को परेशानी बढ़ती जा रही है और अभी स्कूल चालू हो चुकी है शराब दुकान के सामने आजू बाजू में पीछे बैठकर लोग शराब का सेवन करते रहते हैं जिससे शाम को 4:00 से देखने को मिल जाएगा रोड पर वाहन खड़े कर निडर होकर शराब सेवन करते हैं भारी संख्या मोटरसाइकिल रोड के आजू-बाजू और रोड पर खड़ी रहती हैं जिससे रोड पर जाम लगने की स्थिति बन जाती है लोगों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है महिलाएं स्कूल कालेज के बच्चे बच्चियां काफी परेशानी का सामना करते हुए वहां से निकलते हैं छेड़छाड़ की स्थिति बनती नजर आ रही है गंदगी जमकर हो रही है जैसे डिस्पोजल पानी पाउच साथ साथ पन्नी और पैकेट पाउच फेंके जा रहे जिससे यहां गंदगी बढ़ती जा रही है कुछ दिन पहले यहां की महिलाओं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था शराब दुकान हटाने के लिए इसी कारण से हटाने के लिए यहां के क्षेत्रीय विधायक आबकारी विभाग पुलिस ने अगर यहां ध्यान नहीं दिया तो यहां की स्थिति और गंभीर हो जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button