Rajasthan News कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के बैनर तले पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पेड़ लगाओ हरियाली लाओ व प्रकृति बचाओ महाअभियान को जन-जन तक पहूचाने की ली शपथ

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
धोरीमन्ना कोशिश पर्यावरण सेवक टीम की शाखा सांचौरी-मालाणी ने बारिश के मौसम मे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज पाबूबेरा मे विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने जानकारी कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम पिछले ढाई दशक से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व मे देश व विदेशों मे प्लास्टिक,नशा,जूठन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर महाअभियान चला रही है धीरे-धीरे टीम ने विस्तार करते हुए अलग-अलग प्रांतों मे शाखा का गठन कर दिया है ताकि समाज सुधार व पर्यावरण संरक्षण मुहिम गांवों-गांवों व ढाणी-ढाणी तक पहुंच सके।बाङमेर,जैसलमेर व सांचौर क्षेत्रों मे कोशिश पर्यावरण सेवक टीम की शाखा सांचौरी-मालाणी का गठन किया है किया है यह टीम इन क्षेत्रों में वृक्षारोपण के साथ-साथ, विभिन्न समाजों मे आयोजित होने वाले सामाजिक समारोहों व मेलों में नशा,प्लास्टिक व भोजन का जूठन न छोड़ने हेतु जनजागरुकता अभियान चलाकर समारोह में पधारे मेहमानों को तांबे के लोटों से जलपान कराकर नशा न करने की अपील करती है इसके अलावा वर-वधु के हाथों से पौधारोपण व पक्षियों के चुग्गे पानी हेतु परीण्डे लगवाना, बालविवाह न करने हेतु जनजागरुकता,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मृत्युभोज बंद करने हेतु जनजागरुकता व बच्चों में संस्कार देने जैसे अनेक समाज सुधार व पर्यावरण संरक्षण हेतु महाअभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पाबूबेरा मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर टीम के सेवकों किशनाराम बांगङवा, खंगाराराम नैण, बुधाराम व मोहनलाल कावां, शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ,ग्रामीण कालूराम गोदारा,देवाराम बैरङ, ओमप्रकाश गोदारा, आदर्श विद्या मंदिर तेजियावास के प्रबंधक रावताराम गोदारा,कनिष्ठ सहायक देव कुमार मीणा व छात्र दुर्गाराम जाणी ने वृक्षारोपण में सहयोग कर पर्यावरण बचाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।

Subscribe to my channel