Chhattisgarh News घटना के फलस्वरूप, सरकंडा पुलिस के सफल कार्यवाही द्वारा एयर गन से फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए।

रिपोर्टर अखिल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) क्षेत्र में प्रातः करीब 7:30 बजे हुई घटना में एक वैगन आर कार (CG 10 AC 9815) में सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा सूर्या विहार कालोनी सरकंडा के एक प्रार्थी, शुभम साहू, के घर के सामने खड़ी कार मारूति स्विफ्ट (CG 10 BF 7218) में एयर गन से फायरिंग कर भाग गए थे।
• पुलिस ने वैगन आर कार (CG 10 AC 9815) में सवार युवकों को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ करने पर युवकों ने मौज-मस्ती में ही फायरिंग करने का खुलासा किया।
• गिरफ्तार आरोपियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और नाबालिक को समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार (CG 10 AC 9815) को नाबालिक को वाहन देने के अवाग्यक्ता के तहत धारा 4/181 मोटर व्हीकल एक्ट में जप्त किया गया है।
• इस घटना के फलस्वरूप, सरकंडा पुलिस के सफल कार्यवाही द्वारा एयर गन से फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए।
नाम अनावेदक –
:- 01. सूर्यभान सिंह ठाकुर पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी बालाजी पुरम कालोनी सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. मृणाल जांगड़े पिता मिटेश्वर प्रसाद जांगड़े उम्र 19 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. एक नाबालिक ।


Subscribe to my channel