IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आदेगांव नकली नोट लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने थाने लाकर कैसे छोड़ा

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

बिगत दिवस एक युवक नकली नोट लेकर देशी बिदेशी शराब दुकान आदेगांव पहुंचा जहां से उसने 5 सौ रुपए के नकली नोट देकर शराब दुकान से शराब खरीदी फिर पुनः दूसरी बार भी शराब खरीदी जब वह ब्यक्ति तीसरी बार शराब दुकान पहुंचा तो शराब दुकान के सेल्समैन ने उसे नकली नोटों के साथ पकड़ा और आदेगांव पुलिस बिभाग में मुंसी के पद पर पदस्थ अवधेश बघेल को सूचना दिये जिसके बाद आदेगांव थाने में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम कर रहे अंशुल यादव के द्वारा नकली नोट के साथ युवक को रात्रि करीब 10:30 बजे आदेगांव थाने पर लाया गया जहां पर कुछ देर रखने के बाद युवक को छोड़ दिया गया पर क्यों छोड़ा गया और कैसे छोड़ा गया यह बात आदेगांव पुलिस पर सबालिया निशान लगा रही है जबकि अवधेश बघेल के उपर पूर्व में लगे थे लैनदैन के आरोप नकली नोट के साथ युवक को थाने लाकर कैसे छोड़ दिया गया क्या युवक ने मार्केट में भी चलाया है नकली 5 सौ रुपए के नोट और कितनी जगह पहुंचे नकली नोट यह एक रहस्य बनकर रह गया जबकि सख्ती से पूछताछ अगर आदेगांव पुलिस द्वारा की जाती तो खुल सकता था एक बड़ा राज शायद यह युवक किसी बड़े गिरोह का तो नहीं है

तस्कर और मार्केट में कहां कहां खपाया था नकली नोटों को कितने नकली नोट थे 5 सौ रुपए के और 50 रुपये के और कहां से आये थे युवक के पास नकली नोट पहले तो बड़े महानगरों में सुनने देखने में मिलते और वह भी आतंकवादीयों के पास होती थी नकली करेंसी जप्त मगर अब छोटी जगह पर भी पहुंचने लगे नकली नोट इन्ही नकली नोटों के मार्केट पर जादा चलन के चलते भारत में नोट बंदी जैसी देशब्यापी आपदा आई और लोगों ने भारी नुक़सान भी उठाया और आज भी उसका परिणाम देश के लोगों को भुगतना पड़ रहा है आज देश इसका दंश झेल रहा है मगर आदेगांव थाना प्रभारी को इस बात भनक भी नही लगी एक प्राइबेट ड्राइवर और थाने के मुंशी अवधेश बघेल दौनो ने मिलकर युवक को थाने लाया गया और लैनदैन छोड़ दिया इस संबंध में जब आदेगांव थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे जी से जानकारी लेना चाही गई तो उनका कहना है हमारे थाने में कोई प्राइवेट ड्राइवर नही है जबकि खुद उस ड्राइवर के साथ गाड़ी में घूमते नजर आते हैं मगर जब अरोप लगने शुरू होते हैं अपने आपको और प्राइवेट ड्राइवर अंशुल यादव सहित मुंशी अवधेश बघेल को बचाते नजर आते है इसका मतलब यह है कि थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे की जानकारी में सब कुछ है और इनके ही रहमो करम पर युवक को नकली नोटों के साथ छोडा गया है और टी साहब के ही इसारे में इतने बड़े आरोपी को छोड़ा गया है मुंशी अवधेश बघेल की इतनी हिम्मत नहीं जो बगैर साहब की इजाजत के सुबूत सहित थाने लाये गये युवक को छोड़ दें जब खबरें धीरे धीरे आदेगांव में लोगों तक पहुंच रहीं हैं तो मीडिया भी अपने सूत्रों से जानकारी जुटाकर की आई साहब प्रवीण धुर्वे से मामले की जानकारी लेना चाह रहा है मगर थाना प्रभारी महोदय ऐसी जानकारी दे रहे हैं जैसे इनको कुछ भी नहीं मालूम साहब तो काला झूठ बोल रहे हैं अगर पुलिस अधीक्षक महोदय इस बात को गंभीरता से लेते हैं और खाने के कैमरों को खंगाल ते हैं निश्चित ही यह मामला सामने आ जाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button