IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  कॉंग्रेस नेत्री व बड़ामलहरा की पूर्व कॉंग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती का कारनामा !!

  पीड़ित किसान और उसकी पत्नी से झूठ छल कपट से की 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी, अब लौटने में कर रही आना कानी ! 

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पीड़ित परिवार ने कहा रामसिया भारती ने पैसे नहीं लौटाए तो परिवार सहित करूंगा आत्मदाह, रामसिया भारती होंगी मौत की जिम्मेदार !

छतरपुर  कांग्रेस नेत्री व कांग्रेस से बड़ामलहरा पूर्व प्रत्याशी व चुनाव के समय जनता से मीठे मीठे वादे करने वाली रामसिया भारती का एक कारनामा हुआ उजागर, रामसिया भारती ने एक किसान परिवार से झूठ छल कपट से लिए 5 लाख 50 हजार रुपये, पीड़ित परिवार ने कहा अब रामसिया भारती पैसे लौटाने मैं कर रही हूं आनाकानी, गरीब किसान और उसकी पत्नी ने कहा अगर रामसिया भारती ने उनके पैसे नहीं लौटाए तो परिवार सहित करेंगे आत्मदाह उनकी परिवार की मौत की जिम्मेदार होगी रामसिया भारती, वही पीड़ित ने बताया वंशीया थाने व लवकुशनगर थाने में भी लिखित शिकायत कर चुका है लेकिन कांग्रेस की नेता होने के कारण रामसिया भारती पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी सुश्री रामसिया भारती के द्वारा झूठ कपट करके बलबंत सिंह पिता राजधर सिंह ग्राम पचबरा थाना बंशिया तहसील सरबई से 5लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे जिसकी शिकायत शिकायत कर्ता बलबंत सिंह के द्वारा थाना बंशिया में की साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस के आलाकमान नेताओं से भी की है लेकिन शिकायत कर्ता गरीब किसान को आश्वाशन के अलावा कोई कार्यवाही का भरोसा नही मिला है। आपको बता दे पचबरा थाना बंशिया में कांग्रेस की पूर्व प्रत्यासी सुश्री रामसिया भारती निवासी बमनी थाना बड़ामलहरा के भाई की ससुराल है जिससे रामसिया भारती का आना जाना लगा रहता एवं वही पर साध्वी रामसिया भारती कथा प्रवचन करती थी जिससे वहां के लोगों में रामसिया भारती के प्रति भरोसा हो गया था। शिकायतकर्ता बलबंत सिंह ने बताया है कि सुश्री रामसिया भारती के भाई की ससुराल छोटेलाल लोधी निवासी पचबरा के यहां पर है। जिससे सुश्री रामसिया भारती का आना जाना बना रहता है और गांव एवं क्षेत्र में इन्होंने के द्वारा कथा प्रबचन किया करती थी उसी समय प्रबचन के दौरान रामसिया भारती का मेरी पत्नी सुधा सिंह से संपर्क हो गया था जो रामसिया भारती ने मेरी पत्नी सुधा एवं मुझे अपनी बड़ी बड़ी बातों में लेकर छल कपट कर मुझे 5लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब मैने रामसिया भारती से अपने दिए हुए पैसे बापिस माँगाए तो पैसे देने से इंकार करने लगी और कहने लगी कि मेरा उठना बैठना बड़े बड़े नेताओं के साथ मे है तुम्हारा जो भी काम होगा वह में करवा दूंगी और मुझे कई बार भोपाल अपने साथ ले गई जहा पर मुझे बरिष्ट नेता गणों के गेट पर खड़ा करके स्वयं अंदर चली जाती रही और वाहर आकर मुझसे बोला गया कि देखा मेरा बड़े बड़े नेताओं के साथ उठना बैठना है

में तुम्हारा जो भी काम है वह करवा दूंगी और तुम्हारा पैसा मुझे थोड़ी खाना है इस तरह बड़ी बड़ी बातों में समय टालती गई लेकिन आज तक मेरा पैसा बापिस नही किया मैने अपनी बेटी की शादी के पहले उनसे कहा कि मेरी बेटी की शादी है पैसों की बहुत जरूरत है लेकिन उनके द्वारा झूठे वायदे किए गए और पैसा नही दिया अब वह मेरा फोन भी नही उठाती है जिससे मेने भोपाल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के यहां शिकायत की साथ राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह एवं अरुण यादव के यहां पर शिकायत की है साथ मे थाना बंशिया एवं थाना लवकुश नगर में भी शिकायत की है। शिकायत कर्ता ने बताया है कि अगर मेरा दिया हुया पैसा सुश्री रामसिया भारती द्वारा नही लौटाया गया तो में अपने परिजनों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊँगा। पैसों को व्याज से उठा कर की थी व्यवस्था शिकायत कर्ता बलबंत सिंह ने अपने साथियों से व्याज पर पैसा उठा कर सुश्री रामसिया भारती को दिया था अब शिकायत करता व्याज भर भर के परेशान है साथ ही जिन्होंने पैसा लिया था वह घर आकर बलबंत सिंह को भला बुरा सुना कर परेशान कर रहे है साथ बलबंत सिंह ने अपनी जमीन पर कर्ज ले लिया एवं अपने कृषि यंत्र टैक्टर ट्राली भी गिरवी रख कर व्याज को भर रहा है। इनका कहना मेरे यहाँ पर सुश्री रामसिया भारती का पैसों का लेन देन को लेकर शिकायती आवेदन शिकायत कर्ता बलबंत सिंह लेकर आये थे लेकिन घटना थाना बंशिया की होने के कारण में शिकायत कर्ता को सलाह दी कि आप बंशिया थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए संजय बेदिया टीआई लवकुशनगर इनका कहना सुश्री रामसिया भारती से पैसे दिलाने एवं छल कपट कर के पैसों का लेन देन को लेकर शिकायत कर्ता बलबंत सिंह निवासी पचबरा ने शिकायती आवेदन दिया है जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रही है जल्द ही जांच कर विधि संगति कार्यवाही करेंगे। मनोज गोयल थाना प्रभारी बंशिया इनका कहना आप कमलनाथ जी से बात करें मेरे पास भी शिकायतकर्ता बलबंत सिंह आया था मैंने भी कमलनाथ जी से बात की थी तो उन्होंने कहा शिकायत कर्ता झूठ बोलता है आप कमलनाथ जी से बात करें।।
 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button