ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News रामवतार मीणा को सामाजिक संगठन उड़ान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया

सवाई माधोपुर रामवतार मीणा को सामाजिक संगठन "उड़ान" के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

जिसे मैं संपूर्ण राजस्थान के अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोगों के सहयोग से पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही है।

अनुसूचित जाति -जनजाति के उत्थान व कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गईहै

भारतीय संसद की अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण समिति के चेयरमैन सांसद श्री किरीट भाई सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक संगठन “उड़ान” ने (सवाई माधोपुर जिले की बौली तहसील के खिरखड़ी गांव निवासी राम अवतार मीणा को) सामाजिक संगठन ” उड़ान” का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ साथ सदैव सामाजिक मुद्दों विशेषकर किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जाति, जनजाति, दलितों,के मुद्दों को बखूबी उठाकर उनके लिए संघर्ष करते रहते है। इनको अखिल भारतीय मीणा संघ का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दे रखी है भाजपा में सक्रिय रहकर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा रहा रहे है जवान,किसान व मजदूरों के साथ लगातार 20 वर्षों से जनहित के मुद्दों सहित अनुसूचित जाति- जनजाति के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे है इन्हीं सब विषयों को देखकर मीणा को यह जिम्मेदारी दी गई है। उड़ान के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अरुण कुमार के अनुसार “उड़ान”एक सामाजिक संगठन है जिसका का उद्देश्य अनुसूचित जाति -जनजाति के उत्थान एवं कल्याण से संबंधित है। केंद्र सरकार की योजनाओं को गरीबों व वंचित लोगों- अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों तक पहुंचाना उसकी जानकारी देना और उक्त जातियों पर अन्याय अत्याचार हो तो उसकी आवाज बुलंद करना न्याय के लिए संघर्ष करना संगठन का उद्देश्य है। शिक्षा- राजनीति- आर्थिक-सामाजिक उन्नयन के लिए संगठन पूरे देश भर में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किरीट भाई सोलंकी दलित उत्थान के लिए निरंतर संघर्षरत है उनकी सोच है कि संगठन का विस्तार कर पूरे देश में दलितों के न्याय की लड़ाई लड़ी जाए। यह सत्य है कि मैं राष्ट्रवादी -अंबेडकरवादी विचारों के किसान वर्ग का व्यक्ति हूं। तथा अपनी पहचान किसान व गरीबो के नेता के रूप में रखता हूं।इनके लिए मैं सदैव लडता रहै हूं लडता रहूंगा। मीणा सदैव अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर लड़ते रहते है और प्रशासन व सरकार से अपनी जायज़ मांगों को मनवाने का पूर्ण प्रयास करते रहते है। मीणा को शीघ्र ही प्रदेश टीम एवं जिलों की टीम का गठन कर संगठन को और आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button