ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News खोहरी में गुरुपूर्णिमा के अवसर सत्संग व भंडारे का अयोजन

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर  के उपखण्ड बोंली के ग्राम पंचायत लाखनपुर के नई रैगर बस्ती खोहरी ग्राम में श्री श्री 108श्री जगदीश दास जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया ।समारोह में क्षेत्रीय विद्यायक श्री मति इंद्रा मीणा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।विधायक श्री मति इंद्रा मीणा ने कहा कि हमारे जीवन मे गुरु का होना आवश्यक है गुरु के बिना ज्ञान नही मिलता है गुरु ही हमे संसार सागर से पार लगाते है।ऐसे धार्मिक प्रोग्राम के आयोजन से आपसी प्रेम व भाई चारा बढ़ता है कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष हरजीराम जाबडोलिया गुगडोद व समिति के कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन जगसरा ने बताया कि की गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में लाखनपुर सरपंच सियाराम मीना भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को पंगत प्रसादी वितरित की गई।समिति सदस्य नवलकिशोर गोल,बद्रीलाल,प्रहलाद लाखनपुर ,दीनदयाल जी वर्मा खोहरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button