ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया उपकारागृह कौलाना का औचक निरीक्षण. 

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कौलाना स्थित उपकारागृह पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता के लिए नि:शुल्क आवेदन करने के बारे में बताया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जेल की समस्त व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दियें। इस मौके पर जेल प्रभारी भारत भूषण, मुकेश शर्मा एवं अन्य पुलिस गण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button