ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी की अनूठी पहल, जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी ने अपने विभाग से संबंधित एक नया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। युवा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से निवेदन किया है कि कहीं पर भी भारी बरसात के चलते लैंडस्लाइडिंग,डगा गिरने वह सड़क के अवरुद्ध होने पर प्रमाणिकता के साथ तुरंत सूचना प्रदान करें। ताकि संबंधित क्षेत्र के विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर इसे तुरंत ठीक कराया जा सके। बता दें कि युवा मंत्री की इस अनूठी पहल का सोशल मीडिया पर हर जगह स्वागत हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो युवा मंत्री अपने विभाग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नई नई पहल कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button