ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोहनिया चेक पोस्ट पर मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, कंटेनर जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार

कैमूर (बिहार)। कैमूर जिले के मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर में सवार चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा निवासी चांद तथा यासीन का पुत्र और रिजवान फिजू का पुत्र शामिल हैं। वहीं, अन्य दो आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के रसूलपुर डाबड़ी निवासी फुरखान और मेहरबान निवासी आसरीन बाबू के रूप में हुई है।

पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर उसमें लदे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button