Chhattisgarh News : अकलतरा पुलिस की कार्रवाई: घर में आग लगाने के मामले में महिला गिरफ्तार
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने घर में आगजनी कर नुकसान पहुंचाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 326 (जी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। विवरण प्रार्थी रूपेश कुमार सारथी, निवासी अंधियारीपाठ, अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान घर की छत में आग लग गई। नींद खुलने पर वह बाहर निकला तो उसने पड़ोस की अनिता यादव को हाथ में जलती हुई लकड़ी लिए देखा, जो उसे देखकर अपने घर की ओर चली गई। प्रार्थी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पानी से आग बुझाई। इसके बाद अपने मित्र आकाश को बुलाकर आरोपी महिला के घर पहुंचा और आग लगाने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान महिला ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोग मेरा क्या कर लोगे। आग लगने से घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल एवं लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपये की संपत्ति जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोर्ट के आधार पर अकलतरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए, मौका नक्शा एवं नुकसानी पंचनामा तैयार किया। विवेचना में आरोपी महिला की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसके निवास पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिता यादव (47 वर्ष), पति सतीश यादव, निवासी अंधियारीपाठ, वार्ड क्रमांक 19, अकलतरा ने घटना करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अंगीठी को गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा

Subscribe to my channel