Bihar News : मोहनिया में सर्विस रोड की बदहाली से बढ़ रहे हादसे, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, कई घायल
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर (बिहार)। मोहनिया में पुराने सिनेमा हॉल के समीप स्थित एनएचएआई (NHAI) की सर्विस रोड की बदहाल स्थिति लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ताजा घटना में सोमवार सुबह एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड लंबे समय से जर्जर है और कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि सड़क की मरम्मत में लापरवाही के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस मामले में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि सड़क की समस्या से संबंधित जानकारी एनएचएआई को दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Subscribe to my channel