गुजरातब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Gujarat News पालनपुर मजलिसे दावतुल हक ट्रस्ट पालनपुर संचालित गुजरात हाई स्कूल द्वारा आज ७५ में गणतंत्र दिन को बड़ी खुशियों के साथ मनाया गया था।

रिपोर्टर जुल्फीकार मकरानी बनासकांठा पालनपुर गुजरात

मजलिसे दावतुल हक ट्रस्ट पालनपुर संचालित गुजरात हाई स्कूल द्वारा आज ७५ में गणतंत्र दिन को बड़ी खुशियों के साथ मनाया गया था। ध्वंजवंदन विधि का संचालन पीटी शिक्षक श्री ( नईम भाई घासुरा जी ) के नेतृत्व में स्काउट गाइड के छात्रों ने किया था।

स्कूल के हेड मास्टर श्री इलियास भाई सिंधी ने छात्रों को हिंदुस्तान की आजादी के लिए शहीद विरो के बलिदान और योगदान के बारे में माहतगार किया और इस गणतंत्र दिन का महत्व क्यूं? इसके बारे में जानकारी दी थी।

इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के स्काउट ऐंड गाइड के स्टूडेंट्स जिसने राज्यपाल परीक्षा वर्ष २०२१/२२ में हिस्सा लिया था उनको हेड मास्टर श्री (इलियास भाई सिंधी) और साइंस शिक्षक श्री ( के आर सैयद ) के हस्तक राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र एनायत किए गए थे।इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री ( जीतू भाई घासुरा जी ) ने किया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button