मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News छतरपुर खजुराहो में शहीद सैनिकों के परिवारों का हुआ सम्मान

जैन मुनि विन्रम सागर के सानिध्य में प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर की शिरकत

रिपोर्टर राजू जोशी छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर । स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरोदय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहाँ आचार्य श्री विद्यासागर के परम शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में 30 से ज्यादा शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन के दौरान सुप्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने प्रस्तुति से समां बांध दिया। वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित करके जैन समुदाय देशप्रेम की अलग मिशाल कायम की।

मिट्टी में मिल जावा गीत से शुरुवात
मनोज मुंतशिर प्रसिद्ध गीतकार है जिन्होंने मिट्टी में मिल जावा जैसे कई ऐसे गीत लिखे हैं।जो आज पूरा भारत ओठों पर गा रहा है। उन्होंने मंच से मां के बारे बहुत ही मार्मिक कविता पढ़ी।

शहीदों के परिवार हुए सम्मानित
मंच से शहीद परिवार को समाज ने सम्मानित किया। जिन्हें सम्मान स्वरूप 21 हजार की आर्थिक मदद की। शहीदों में लेफिनेंट अर्चित वर्दियां , विजय शिंदे, गुरुदयाल साहू, बाबूलाल सिंगारे, हवलदार वर्षीलाल, इत्यादि का सम्मान हुआ। वही कई फौजी जिनमे bigrdiyar जयदेव सिंह, जयराम कुमावत, मदनदारी नारायण, महेश माने का सम्मान हुआ। कई फौजी परिवार महू मध्यप्रदेश के आसपास के निवासी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button