छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक संपन्न.. डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त .

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़ 

महासमुंद 27 जुन 2023  जिला पेंशन धारी कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले कि बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष नारायण लाल चंद्राकर जी के अध्यक्षता में पेंशनर भवन महासमुंद में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्न पेंशनधारियों के द्वारा अहम् विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष नारायण लाल चंद्राकर के द्वारा जिला अध्यक्ष पद के निर्वहन मे असमर्थता व्यक्त करने पर सर्व सहमति से डॉ .अशोक गिरि गोस्वामी को पेंशन धारी कल्याण संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसमें सभी लोगों ने सहमति जताते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया एवं सदस्यता अभियान के तहत नये सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला पेंशनरो की समस्या पर चर्चा एवं निराकरण पर अगस्त माह मे प्रांतीय आव्हान पर जानकारी वार्षिक कार्य योजना, रचनात्मक कार्यों पर चर्चा करने कि बात हुई। इसी क्रम में 5 जुलाई को पूर्व पेंशनधारि मनराखन ध्रुव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाने के अलावा सावन माह में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंग मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट और अमरकटंक यात्रा करने सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत विकासखंड शिक्षा अधिकारी केआर चंद्राकर, बोध राम साहू ,बसंत चंद्राकर, तेज राम साहू, , कांति लाल यादव, केबी साहू, भानु सुर्यवंशी, जे एस जी, अहीर बाबू, के के चंद्राकर, दीवान जी, बोधन साहू, कांति यादव, मनराखन ध्रुव, सहित जिले भर के पेंशनर धारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति मे बी आर देवांगन द्वारा दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button