Maharashtra News : नाशिक में बस्ती की लड़की स्नेहल कोले बनीं आयकर अधिकारी
रिपोर्टर शशिकांत नासिक महाराष्ट्र
महाराष्ट्र, नासिक, दिनांक: 14 अगस्त 2026। हाल ही में एमपीएससी परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। इसमें नासिक की स्नेह कोले ने बड़ी सफलता हासिल की और आयकर निरीक्षक पद के लिए सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।झुग्गी बस्ती में रहने वाली इस लड़की ने बड़ी कामयाबी हासिल कर सबको गौरवान्वित किया है। उन्होंने दृढ़ता, लगन और पढ़ाई में निरंतरता के बल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। उनसे बातचीत करते हुए हमारे प्रतिनिधि शशिकांत भालेराव को बताया कि मेरी सफलता में मेरे माता-पिता, भाई, दादी और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। चूंकि मेरे परिवार में मेरे माता-पिता और भाई ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, इसलिए मैं अकेली हूं जिसने ज्यादा पढ़ाई की है।
लेकिन बेटी होने के कारण उन्होंने मुझे नजरअंदाज नहीं किया और कभी यह नहीं कहा कि अगर मैं न पढ़ूं तो कोई बात नहीं। बल्कि उन्होंने मुझे शिक्षा के मामले में कभी पीछे नहीं रहने दिया। उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया और मुझे लगातार प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देते रहे, जिसकी वजह से मैं आज एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर पाई। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता महापुरुष डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीमाई फुले ने मुझे सीखने की ताकत दी। इस अवसर पर नागसेविका मैंद मैडम, उनके पति कैलाश मैंद, ने स्नेहल को भारतीय संविधान की काफी भेट दी और सामाजिक कार्यकर्ता जयभीम पाइक सम्राट फुले, वंचित ब. अघाड़ी के भरत गांगुर्डे, दिनेश आहीरे पत्रकार शशिकांत भालेराव इन्होंने शाल देकर स्नेहल का गौरव किया।अभिनंदन करते हुए।स्नेहल कोले को राज्य आयकर निरीक्षक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें शॉल और भारत के संविधान की एक प्रति देकर सम्मानित किया गया।



Subscribe to my channel