
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
महासमुन्द : कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी उन्हें समय-सीमा के भीतर यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस .आलोक, वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, सृष्टि चंद्राकर सहित अन्य जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बेरोजगारी भत्ता के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें – कलेक्टर बैठक के दौरान कलेक्टर मलिक ने समय-सीमा की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और प्राथमिकता से अधुरे कार्य को पूर्ण करने को कहा और जिस कार्य का प्रस्ताव नहीं भेजें है उसे तुरंत भेजने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने जिले में संचालित रीपा के संबंध में जानकारी ली जो कार्य प्रारम्भ नहीं हुए हैं उसको शीघ्र ही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण औद्योगिक पार्क में व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ हो सके। साथ ही अर्बन औद्योगिक पार्क के लिए महासमुन्द सीएमओ को एसडीएम के साथ 3 एकड़ जमीन चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बेरोजगारी भत्ते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और कहा कि बेरोजगारी भत्ता के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कोई भी सत्यापन शेष न रहे। उन्होंने विद् !

Subscribe to my channel