छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक संपन्न

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर  27 जून 2023  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश की अध्यक्षता में जिला नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, सर्व एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवरीनारायण, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नगर पालिका परिषद जांजगीर के 17, नगर पंचायत रहौद के 1, नगर तथा ग्राम निवेश के 2 प्रकरण में से 16 आवासीय प्रकरण तथा 4 गैर आवासीय प्रकरण कुल 20 प्रकरणों पर प्राधिकारी अधिकारी के समक्ष चर्चा हुई। प्रकरणों में कुल 80 लाख 82 हजार 691 रुपए शास्ति राशि अधिरोपित करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button