Madhya Pradesh News दमोह विधायक रामबाई ने मांगों का समर्थन किया

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश
दमोह | मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण क. लि.अंतर्गत संपूर्ण दमोह जिले में विद्युत अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है, आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा मांगे पूरी न होने पर कार्य से पिछले चार दिनों से हड़ताल जारी है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है और विद्युत उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीमती रामबाई गोविंद सिंह विधायक पथरिया द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में विद्युत मंडल में कार्यरत संविदा एव आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा अपने नियमितीकरण के संबंध में की जा रही हड़ताल आंदोलन में पहुंचकर उनका समर्थन किया सभी कर्मचारी अधिकारियों से बात की उन्होंने कहा कि जो विद्युत कर्मचारी ना दिन देखते हैं और ना रात भीषण गर्मी को या ठंडी का मौसम और भरी बरसात में भी यह कर्मचारी अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटते मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को इन कर्मचारी अधिकारियों की मांगों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिए नहीं तो आगामी समय में वह भी इन सभी के साथ आंदोलन में सम्मिलित होंगे उन्होंने कहा विधानसभा में भी वह इन बातों को रख चुकी है और यदि मुख्यमंत्री से इनकी मांगों को पूर्ण करते नहीं बन रहा है l
स्वयं मेरी एवं विधायक एवं सांसदों को मिलने वाली सैलरी मैं से काटकर इन गरीब लोगों को देने का आग्रह किया उन्होंने तत्काल मौके पर फोन लगाकर अधिकारियों से भी बात की जिनका सही ढंग से कोई जवाब नहीं दिया गया l




Subscribe to my channel