मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News जिला शहडोल के गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

मुख्य समारोह में शहडोल कलेक्टर श्री मती वन्दना वैध करेगी ध्वजारोहण

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता जिला शहडोल मध्यप्रदेष 

शहडोल 25 जनवरी 2023- गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। संभागीय मुख्यालय शहडोल में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ध्वजारोहण करेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मार्च पास्ट के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना वैद्य का प्रातः 8ः59 बजे आगमन होगा, प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण, प्रातः 9ः15 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेष शासन का संदेष वाचन, 9ः30 बजे गुब्बारा का छोड़ा जाना एवं मार्च पास्ट एवं 9ः50 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्षन 10ः20 बजे, पुरूस्कार वितरण प्रातः 10ः40 बजे एवं 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button