IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को नारनौल मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत जन- संवाद को पूरे देश में लगभग 10 लाख से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इसी कड़ी में नारनौल मंडल की तरफ से भारती सैनी निवर्तमान चेयरपर्सन नगर परिषद, नारनौल के निवास स्थान पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल लाइव संबोधन मंडल अध्यक्ष मनीष संघी और मंडल कार्यकारिणी साथियों के साथ सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ का कार्यकर्ता सबसे मजबूत कार्यकर्ता होता है। उसकी प्रेरणा से ही उज्जवला योजना को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब हुए है। उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात का सीएम था तब मणिनगर आंगनबाड़ी में अपने साथी लोगों की ड्यूटी लगाई और गरीब बच्चों को बूथ स्तर पर जोड़ने के लिए सेवा कार्य किए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए तथा बच्चों को मिठाई व फल बांटने चाहिए तथा बच्चों के साथ मिलकर महीने में एक दिन खेलते हुए देश भक्ति की कहानियां बच्चों को सुनानी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ पर गरीब बच्चों के लिए किताबें बांटी तथा अपने बूथ पर न्यूज़पेपर बूथ के लोगों के साथ पढ़ें तथा अपने सभी कार्यकर्ता के साथ अपने बूथों पर सभी साथियों से मिलकर उनका हालचाल पूछे व उनके दुख दर्द का हाल-चाल पूछते रहना चाहिए। इस मौके पर भारती सैनी निवर्तमान चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल, विकास अग्रवाल जिला मीडिया प्रमुख, सतीश बाल्मीकि उपाध्यक्ष नारनौल मंडल, सुशील चौटाला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, कपिल दायमा एससी मोर्चा महामंत्री, अमित जैन सोशल मीडिया प्रभारी, रश्मि देवी, मुकेश यादव, दौलत राम सैनी, गीता देवी पूर्व पार्षद, सुमन सैनी, कमलादेवी, धर्मेंद्र गोस्वामी, कालू अग्रवाल,माडुराम सैनी, कपिल दायमा, मोहित सैनी, गणेश ठाकुर, विजय सैनी, मोहन लाल शर्मा, नरोत्तम शर्मा आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button