छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  रामकृष्ण मिशन आश्रम मे कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा संचालित कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्, ब्रेहबेड़ा मे आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आज 27/06/2023 दिन मंगलवार समय सुबह 11:00 बजे सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर स्वामी व्यप्तानंद जी के हाथो हुआ | कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्री लोकनाथ भोयर सहायक संचालक कृषि नारायणपुर, श्री एम. डी. बैस डिप्टी प्रोजेक्ट डारेक्टर, आत्मा,नारायणपुर, एवं अन्यान्य अतिथिगण उपस्थित रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने किया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे लोकनाथ भोयर, विशेष रूप से स्वामी आप्तलोकानंद जी प्रभारी कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र ब्रेहबेड़ा, स्वामी प्रियव्रतानंद जी उपस्थित रहे, कर्मचारी वृंद श्री सोहन लाल देशमुख, श्री मनोज बघेल,श्री दुर्गम सेलम, श्री संजय लंबाडी, श्री नरेश फांफरे उपस्थित रहे| आज के कार्यक्रम अबूझमाड़ के विभिन्न गाँव से लगभग 300 किसानों ने अपनी सहभागीता दी आज के कार्यक्रम मे सचिव महाराज के करकमलो से 8 किसानो को धान बीज वितरण किया गया एवं अन्य 247 किसानो को फावड़ा वितरण किया गया, आगामी सप्ताह मे अन्य चयनित किसानो को धान, उरद, मूंग, मक्का एवं मछली बीज का वितरण किया जायेगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button