IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी) का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण हेतु प्रतिबद्ध जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को संयुक्त रूप से जनपद में संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा सेंटर की व्यवस्थाओं, पीड़िता पंजीयन रजिस्टर, आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा सहायता व विधिक सहायता प्रणाली की गहनता से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत कर पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button