IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का जिला स्तरीय आयोजन कल

वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में होगा कार्यक्रम, संतों का होगा सम्मान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का जिला स्तरीय कार्यक्रम 20 अगस्त 2026 को अटल सभागार परिसर, संत श्री शरीर कमलेश बब्बा जू महाराज आश्रम, बिजावर नाका, छतरपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में होगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से संतों का सम्मान किया जाएगा तथा पावन कलश रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण के माध्यम से जनसमुदाय को संबोधित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button