Uttar Pradesh News : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हिंदू पी.जी. कालेज जमानियां में हुआ “नशा मुक्त भारत” अभियान का आयोजन

ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
जमानियां “विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू की ओर से बुधवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संगोष्ठी कक्ष में “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रह्मकुमारी काजल बहनने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके मन, सोच और पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देता है। युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
ब्रह्मकुमारी मेघा बहन ने उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षार्थियों और कर्मचारियों को नशामुक्त समाज बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन हमेशा ऐसे अभियानों का समर्थन करेगा जो युवाओं को सही दिशा दें। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे को “ना” कहकर अपने करियर और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार,डॉ. संजय कुमार सिंह*, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. रामलखन यादव, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. नीतू सिंह और डॉ. अमित कुमार ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निलेश कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
Subscribe to my channel