छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पाटन में आज शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे,

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

भूपेन्द्र कश्यप ने शाला प्रवेश उत्सव के प्रथम दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के महती योजना में से एक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल है जिससे हमारे आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक लाभ मिला है। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किताब वितरण किया गया तत्पश्चात छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। आए हुए समस्त अतिथियों ने विज्ञान से संबंधित अनेक प्रकार के मॉडल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, जनभागीदारी एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, शिक्षाविद भास्कर सावर्णी, पार्षद डोमन भारती, प्रधान पाठक अंजू राय, सुनील सोनी, सन्दीप कश्यप, सरजू साहू, कल्पना सिन्हा,खुशबू सिन्हा, आशा भाले, शेख मजीद, नगर एनएसयूआई के अध्यक्ष युवराज साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल के अनेक पालकगण,शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button