छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News गोबर से 31 प्रकार के पेंट बना रही है यहां की महिलाएं, सात लाख की हो चुकी बिक्री, लाखों आमदनी भी कमा चुकी

बरही की गोबर पेंट इकाई बनी बालोद जिले में मिशाल, दूसरी समूहों को भी दे रही है यहां की महिलाएं प्रशिक्षण

रिपोर्टर  गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़

बालोद  इस साल 28 जनवरी से शुरू हुए बरही के गौठान में संचालित गोबर पेंट इकाई जिले में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। जहां खुद पहले यहां के गौठान में महिलाओं ने बाहर से आए टीम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर की नई शुरुआत की आज वही महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत बन बैठी है दूसरे स्व सहायता समूह को भी ट्रेनिंग दे रही है गुरूर और गुंडरदेही क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा गोबर पेंट का यूनिट खोलने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत यहां की समूह की महिलाओं को अन्य ब्लॉक की महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए आमंत्रित किया जाता है खपराभाट डौंडीलोहारा, साल्हे डौंडी में बरही की महिला समूह के द्वारा ट्रेनिंग दिया जाता है जो अपने आप में बड़ी बात है जहां महिलाएं पहले खुद सीखी और अब इस स्व रोजगार को दूसरी महिलाओं तक फैला रही है

और गोबर से पेंट बनाने का तरीका समझा रही है वर्तमान में यहां 31 तरह के रंग के पेंट तैयार किए जा रहे हैं समूह के सभी सदस्य द्वारा मशीन से पेंट तैयार किया जा रहा है। उन्हें अब काफी अनुभव हो गया है और यहां जुड़ कर लाखों रुपए की आमदनी भी कमा चुकी है लगभग 6 महीने में सात लाख से ज्यादा के गोबर पेंट महिलाओं ने बेचे हैं महिला समूह के अध्यक्ष शैल कुमारी सिन्हा का कहना है कि वे डेढ़ लाख की आमदनी अर्जित कर चुकी है। जिसको वे अपने अकाउंट में रखी हुई है और समय आने पर वह उन पैसों की स्कूटी खरीदने की इच्छा जाहिर करते हैं उन्होंने इस यूनिट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आभार जताया लगातार बरही का यह गोबर पेंट यूनिट दूसरों के लिए एक रोल मॉडल बना हुआ है और बाहर के समूह वाले !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button