रक्षाबंधन त्योहार के पूर्व वेतन भुगतान को लेकर कलेक्टर से मिला कर्मचारी संघ

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में बस्तर जिले के कर्मचारियों को आगामी रक्षाबंधन के पावन त्योहार के पूर्व वेतन भुगतान की माँग को लेकर कलेक्टर बस्तर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर कलेक्टर ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया की जिला कोषालय अधिकारी जगदलपुर से चर्चा कर वेतन भुगतान रक्षाबंधन त्योहार के पूर्व करेंगे।

संघ ने कलेक्टर को अवगत कराया की दिनांक 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन त्योहार है तथा अगले दिवस 29 व 30अगस्त को शनिवार रविवार को अवकाश है ।अतः महिला कर्मचारियों के त्यौहार की दृष्टि से रक्षाबंधन त्योहार के पूर्व वेतन भुगतान किया जाए ।जिससे वे इस पर्व को उल्लास पूर्वक माना सके।

संघ के प्रतिनिधि मंडल में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा, जिला सचिव खगेश सोम,जिला कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा,उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय,जगदलपुर अध्यक्ष संजय वैष्णव,सचिव धर्मराज चौधरी,मोतीलाल वर्मा संकेत शुक्ला,दरभा अध्यक्ष मुकेश पटेल तोकापाल कोषाध्यक्ष निराकार आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel