ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : मजदूरों के उत्पीड़न मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना तितावी पुलिस ने मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने और उनका उत्पीड़न करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की।


Subscribe to my channel