IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पति को धमकी देने और रुपये मांगने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। कोतवाली मिलक पुलिस ने धमकी देने, रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक ग्राम लखीमपुर निवासी विनीता पत्नी सूरज पटेल ने थाना मिलक में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आदेश शंखधार पुत्र रामाशंकर, जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद रामपुर निवासी मोहल्ला अब्दुल्लापुर, थाना मिलक, जनपद रामपुर, द्वारा उसके पति सूरज पटेल को धमकी देने, रुपये की मांग करने और प्रताड़ित करने की शिकायत की गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मिलक पुलिस संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर शुरू की थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिलक के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मिलक पुलिस टीम ने कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त आदेश शंखधार पुत्र रामाशंकर, जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद रामपुर, निवासी मोहल्ला अब्दुल्लापुर, थाना मिलक, रामपुर को गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे धनेली पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0 819 योगेश कुमार शर्मा, हे0का0 1002 उमेश कुमार तथा हे0का0 106 कुलजीत सिंह शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button