Rajasthan News : प्रेस क्लब रायसिंहनगर की नई कार्यकारिणी गठित
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंह नगर राजस्थान
रायसिंहनगर के सबसे पुराने पत्रकार संगठनों में शामिल प्रेस क्लब रायसिंहनगरका विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सोहन वर्मा को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। नवगठित कार्यकारिणी में सचिव पद पर राजू शर्मा व महेश बिश्नोई महासचिव हरजीत सिंह हैप्पी उपाध्यक्ष सुशील भाटी व राजकमल बिश्नोई,कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा तथा विधि सलाहकार हरभजन सुदन को जिम्मेदारी दी गई है।
सलाहकार मंडल में हेम सिंह राजपुरोहित व नरेश ठक्कर को शामिल किया गया है। वहीं हर्ष मल्होत्रा को संरक्षक,कपिल सहगल को प्रेस प्रवक्ता,सुमित शर्मा को संगठन मंत्री तथा शंकर लाल वर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।


Subscribe to my channel