छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News गांव गांव में शराब भट्टी ओके द्वारा अवैध शराब की बिक्री जोर-शोर से जारी है।

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत जितने भी शराब दुकानें हैं उन्हीं के द्वारा अवैध शराब की बिक्री जोर-शोर से जारी है। गांव देहात की जितने भी छोटे बड़े होटल हैं ढाबा हैं चखना सेंटर है उन्हीं को ही शराब दुकानदारों के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री जोर-शोर से जारी है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रधान पामगढ़ की मंजू लता टंडन द्वारा शिवरीनारायण क्षेत्र में एवं पामगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी थी वही मुहिम जांजगीर-चांपा जिले में समस्त भारतीय जनता पार्टी के महिला पदाधिकारियों के द्वारा अगर मुहिम छेड़ दी जाती है तो अवैध रूप से संचालित कोठियों के माध्यम से जो शराब की बिक्री होती है उन पर रोक लग सकती है अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो 10 साल के बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग लोग शराब पीने के आदी हो जा रहे हैं। राज्य शासन की मंशा है कि शराबबंदी ना कर नशाबंदी अभियान को जोर-शोर से जारी रखा है मगर हुआ घोषणा भी मात्र कागजों में लिपट कर रह जाती है जिस तरह से ढाबों में होटलों में सघन जांच की जाए तो कोठियों के माध्यम से अवैध शराब का जखीरा बरामद होने की संभावना है। शराब दुकानदारों के द्वारा कमीशन के आधार पर अवैध शराब की बिक्री जोर शोर से पनप रही है। जिस तरह से नारकोटिक्स एक्ट ड्रग्स की मामले रहते हैं उसी प्रकार आबकारी एक्ट में कुछ संशोधन कर उन धाराओं को जमानती धारा न बनाकर ओ जमानती धारा संशोधन कर बनाई जानी चाहिए।
जमानत पर छूट जाने पर भी अवैध शराब की बिक्री और पनप जाती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button