छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

केशकाल शाला प्रवेशोत्सव शासकीय हाई स्कूल, माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय कोहका मेटा का एक साथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रामेश्वरी नाग, उप सरपंच विजय नाग, पंच मथुरा नाग, राकेश धनेलिया,एस एम सी माध्यमिक शाला अध्यक्ष जगनू राम नाग, एस एम सी प्राथमिक विद्यालय अध्यक्ष मुन्नालाल आदि उपस्थित रहे। प्रारंभ मे सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ प्रधान पाठक एल डी दुबे ने प्रवेशोत्सव की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा -कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो के साथ ग्रामीणो को भी प्रवेशोत्सव मे अधिक से भाग ले। संकुल प्राचार्य श्री शोभाराम सिन्हा ने भी सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की कार्य योजना पर प्रकाश डाला उन्होने अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालय मे समुचित सुविधा और पर्याप्त साधन की बात कही। वरिष्ठ व्याख्याता लोकेश गायकवाड़ ने बताया कि जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव मे हमारे जिले कोडागांव मुख्यालय मे माननीय शिक्षा मंत्री डा प्रेम सिंह टेकाम ने पहुँच कर बच्चो को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है और सफल बच्चो को पुरस्कृत भी किया । इसके लिए कार्यक्रम स्थल मे ताली बजाकर माननीय मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उदबोधन की अगली कड़ी मे उप सरपंच विजय नाग ने समस्त ग्राम वासियो की बैठक आयोजित कर बच्चो को प्रेरित करने की बात कही। तथा तीनो विद्यालय के स्टाफ को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम मे प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक धर्म सिंह नेताम, रूपधर तामो, माध्यमिक विद्यालय के श्रीमती रमुला नेताम, श्रीमती महेश्वरी सिन्हा, हाईस्कूल से श्रीमती किरण जैन, श्रीमती बिन्दीया अग्निहोत्री, कु संतीला उइके, कु उपासना गोस्वामी, श्रीमती खूशबू रानी साहू, मंजूलता वटटी, मनोज नेताम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भरत राजपूत ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button