ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News जागरूक बावरिया समाज संगठन ने सरकार के सामने रखी मांगे, प्रतिभाओ को किया सम्मानित

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

आज के दौर में जिस तरह से विभिन्न समाज के लोग संगठन बनाकर के सरकार के सामने अपनी मांगे और अधिकारों के लिए आगे आ रहे हैं उसी कड़ी में एक ऐसा कबीला समाज जो पिछड़ी जाति में आता है, जो आज भी सरकार की सुविधाओं से परे हैं और अपने हक की लड़ाई के लिए लगातार कोशिश करता रहता है। जो बावरिया समाज के नाम से जाना जाता है। यह समाज पूरे भारत में है जो विभिन्न नामों से जाना जाता है जिसकी संख्या करोड़ों में आंकी गई है। यह समाज आज भी शिक्षा वह सरकारी सुविधाओं से वंचित रहा है। सरकार का ध्यान दिलाने के लिए यह समाज पूरे भारत में अपने अपने क्षेत्र में संगठन बना कर अपने समाज को जागरूक कर रहा है और सरकार के सामने अपने हक की बात रख रहा है। जबकि सरकार का ध्यान इस बावरिया समाज की तरफ नहीं है। बावरिया समाज के बच्चे आज भी आगे बढ़ने के लिए जी और जान से मेहनत कर रहे हैं लेकिन इनको पूर्ण सुविधाएं व आर्थिक कमजोरी की वजह से समाज बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। बावरिया समुदाय के लोगों पर विभिन्न जगहों पर आज भी अत्याचार होते हैं

और यह पीड़ित समाज अपनी बात आगे रख पाने में असमर्थ होता है। क्योंकि इस समाज की सुनने वाला कोई है नहीं। इसीलिए समाज के जागरूक युवा बावरिया समाज को आगे लाने के लिए जगह जगह महापंचायत वह रैली कर रहे हैं और सरकार के सामने अपनी मांगे रख रहे हैं। जागरूक बावरिया समाज संगठन के मुख्य सदस्य पवन कुमार ने बताया कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि सरकार इस समुदाय की तरफ ध्यान दें और समाज को हक दे। इस महासंघ में दूरदराज से आए समाज के लोगों ने अपनी अपनी बातें रख कर के बावरिया समाज को जागरूक किया और शिक्षा को बढ़ावा दिया है। समाज के खिलाड़ियों शिक्षा में उच्च स्तर के अंक प्राप्त करने वालों और सरकारी नौकरी वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस महासंघ में श्री गंगानगर से पन्नालाल व पूरणमल, पूर्ण मास्टर, जगदीश प्रसाद, अमर सिंह, संतोष, नरेश मास्टर, राजेंद्र, अनिल, देवकरण, सुभाष, महिपाल, सावित्री देवी, राजकुमार, रामकुमार, भगवान सिंह, भूपेंद्र, रामस्वरूप, धांधू राम, जयमल, जगदीश राठौड़, हरिराम, लालचंद, नत्थू राम, बृजेश कुमार, लालचंद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button