IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 25 जून से उज्जैन जिले मैं किसानों ने किया बोवनी का काम शुरू।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

25 जून से अच्छी बारिश होने की वजह से किसानों ने बोनी का काम शुरू कर दिया है। इस वर्ष 25 जून को किसानों ने अपने खेतों में बोने का काम शुरू कर दिया है। इस वर्ष बोवनी के पहले जो पानी गिरता है वह पानी किसानों के खेती के लिए बहुत ही अच्छा गिरा है। इसकी वजह से जहां जहां पर बोवनी हो रही है लगभग अच्छी तरीके से हकई और जुताई के बाद बोनी का काम शुरू कर दिया है । खैर वास्तविक देखा जाए तो यह बोवनी का काम पानी के ऊपर ही निर्भर करता है। अच्छी तरह से पानी गिरना और बोनी का पर्याप्त समय मिल जाना किसान के लिए बहुत ही जरूरी है। इस वर्ष तो भगवान ने चाहा पानी भी अच्छा गिरा और बोनी का समय भी अच्छा मिल चुका है। किसानों की भगवान से यही उम्मीद है, कि पूरा सीजन अच्छा पानी गिरे और फसल की उपज भी अच्छी हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button