Uttar Pradesh News कासगंज समाजवादी पार्टी ने मनायी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती

रिपोर्टर अनिल कुमार आचार्य कासगंज उत्तर प्रदेश
जनपद कासगंज मे आज 24 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे जिला समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट कासगंज पर महान समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री बिहार मा० कर्पूरी ठाकुर जी का 99 वाँ जन्मदिवस पूर्व सांसद / जिलाध्यक्ष कुं० देवेन्द्र सिंह यादव जी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पितकर मनाया। तत्पश्चात् श्री जसवीर सिंह यादव जी पूर्व विधायक के निधन होने पर समाजवादी पार्टी की ओर से 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं० देवेन्द्र सिंह यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे दूरदर्शी होने के साथ साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे आजादी के समय पटना में एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी इतनी अधिक है कि केवल थूक फेंक देने अंग्रेजी राज वह जायेगा। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सविता ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर देश वासियों के सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहे वे कहते थे संसद के विशेषाधिकार कायम रहें अक्षण रहें बढ़ते रहें। कर्पूरी ठाकुर का चिरपरिचित नारा था अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो पग पग पर अड़ना सीखो जीना है तो मरना सीखो कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह लोधी, लक्ष्मनसिंह यादव, मुनेन्द्र शाक्य, असद हुसैन, अख्तर पठान, मनोज कुमार यादव, अरूण कुमार टिंकू भईया, बृजेश पहलवान, पुष्पेन्द्र यादव, विशाल कश्यप, निजाम खान, करन ठाकुर, राहुल कुरैशी, चन्द्रशेखर गौड़, अमर सिंह, शिवकुमार, रीना वर्मा, विशाल यादव, रिषम ठाकुर, हरजीत, धर्मेन्द्र सिंह शाक्य, शादाब हुसैन, सरवन सिंह बीपी श्रीवास्तव, पवन उपाध्याय, कमल सिंह राठौर, शिव शंकर शाक्य, योगेश यादव, शाहिद अली, रजनेश, आशीष यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel