IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News बाबूलाल शर्मा को सिहमा में दिग्गजों ने दी श्रृद्धांजलि

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

-देश सेवा के साथ समाज सेवा से जुड़े थे शर्मा मंत्री ओमप्रकाश
-पुरुषार्थी पुरुष थे बाबूलाल शर्मा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह
-शर्मा ने की ताउम्र देश और समाज की सेवा राव नरेंद्र सिंह
-पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने शर्मा को सिहमा में दी श्रद्धांजलि

नारनौल   बाबूलाल शर्मा ने ताउम्र देश सेवा के साथ की समाज सेवा और बच्चों को दिए अच्छे संस्कार। ये शब्द रविवार को सिहमा में आयोजित बाबूलाल शर्मा की रस्म पगड़ी समारोह में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने श्रदांजली देते हुए कहे। भिवानी महेन्द्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबूलाल शर्मा जैसा पुरुषार्थी पुरुष बिरले ही होते है जो अपने शुभ कर्मों से समाज को भी प्रेरणा देते है। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर रखा था। पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबूलाल शर्मा पुण्य आत्मा थे भगवान बाबूलाल शर्मा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। कैलाश जोशी मुंडियाखेड़ा, मास्टर भूरामाल सिहोर, कृष्ण शर्मा बेवल, सरपंच प्रतिनिधि समुंद्र सिंह जाट गुवाणा, प्रीतम सिंह चौकी इंचार्ज, डा कृष्ण वर्मा एडवोकेट, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ, यशवीर ढिल्लो, सुरेंद्र स्वामी, शंकर सुमन, सत्य नारायण स्वामी एडवोकेट, नीरज गौतम ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूलाल शर्मा ने अपने पुत्रों दिनेश भारद्वाज, कृष्ण, हेमंत शर्मा एडवोकेट को अच्छे संस्कार दिए जिनकी बदौलत वे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते है।

इस मौके पर प्रो गजेन्द्र भारद्वाज, प्रो योगेंद्र भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण जोशी, डा दीपक शर्मा अटेली, पूर्व सरपंच मनोज शास्त्री, अशोक शर्मा, महेंद्र शर्मा, मीडियाकर्मी इंद्रजीत यादव, प्रवीण भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, केडी शर्मा सहित सैंकड़ों लोगों ने शर्मा को श्रद्धांजलि दी। रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पहुंचे सभी महानुभावों का एडवोकेट हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button