IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News शिविर में 384 लोगों के हृदय और सामान्य रोगों की जांच

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, शाश्वतता फाउंडेशन की तरफ से देवी भवन स्कूल में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जरनल डीपी वत्स ने किया। अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमेश कुमार ने मुरूय अतिथि जरनल वत्स के साथ देवी भवन गौशाला में गायों को चारा व दलिया भी डाला डाक्टर वत्स ने कहा कि दूसरों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।समाज में सेवा कार्यों से मन में शान्ति मिलती है। सोमेश कुमार ने कहा कि जीवन में आने वाले खुशी के अवसरों पर व्यक्ति सेवा भाव से काम करें। शिविर में डॉ नरेश त्रेहन की टीम द्वारा हदय व समान्य रोगों को लेकर करीब 384 लोगों की निशुल्क जांच की गई। चिकित्सा टीम में डॉ एसके तनेजा, डॉ एससी ठाकुर ने ईसीजी, फेफड़ों, बीपी, शुगर, हडि्डयों के कैल्शियम की जांच की।नलवा लैब से डाक्टर जीपीएस नलवा द्वारा लिपिड प्रोफाइल जांच की सुविधा प्रदान की गई। इस अवसर पर वीरभान बंसल, अंजनी कोहली वाले, प्रवीण केडिया, गोपाल खेड़े वाले सहित अन्य मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button