Madhya Pradesh News आल इंडिया गुर्जर विकास संगठन एम,पी,का प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं गुर्जर संवाद सम्मेलन कार्यक्रम भोपाल में संपन्न हुआ। रिपोर्टिग बालकृष्ण बडेरा
आल इंडिया गुर्जर विकास संगठन एम,पी ,प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेश चौधरी(गुर्जर) वरिष्ठ एडवोकेट देवास ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देकर

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
बताया की गत दिवस भोपाल मे गुर्जर समाज की और से प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ राजधानी भोपाल में इस अवसर पर प्रदेश भर से वर्तमान पूर्व विधायक ,सांसद, जिला पंचायत के पदाधिकारी, एवं अन्य समाज गण उपस्थित हुए इस अवसर देवास से सुरेश चौधरी(गुर्जर)वरिष्ठ एडवोकेट,गोविंद यादव,चेतन गुर्जर,अनिल गुर्जर,भगवान सिंह गुर्जर एडवोकेट,ओर अन्य समाज के साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेश चौधरी(गुर्जर) वरिष्ठ एडवोकेट ने अपने संबोधन में मांग रखी की प्रदेश में गुर्जर समाज को 25 टिकिट प्रदेश में दिए जावे 4 प्रतिशत विषेष आरक्षण और श्री देवनारायण बोर्ड का गठन आदि अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जावे ओर सरकार बनने पर इन्हे लागू किया जावे इस प्रस्ताव पर गुर्जर समाज के सरदारों ने सहमति दी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सहमति देते हुए गुर्जर समाज की तारीफ की कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रदेश विधानसभा प्रभारी जे,पी,धनोतिया ने किया,आभार कार्यक्रम के आयोजक एवं ऑल इंडिया गुर्जर विकास संगठन एम,पी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हरसाना ने माना।


Subscribe to my channel