IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बच्चों ने यात्रा के दौरान अपने -अपने अनुभव संक्षिप्त विवरण बताया।

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कटनी  23 जून  शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘‘माँ तुझे प्रणाम’’ के तहत चयनित बालक एवं बालिकाओं द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर अवि प्रसाद , पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत से मुलाकात कर देश की सीमा से लाई हुई मिट्टी से तिलक लगाया। बच्चों ने यात्रा के दौरान अपने -अपने अनुभव संक्षिप्त विवरण बताया। कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सभी बच्चों को शुभकामनाये दी और साथ ही सीमा से लाई हुई मिट्टी से अपने क्षेत्र के निवासरत सीनियर सिटीजन को यात्रा का अनुभव और देश के जवानो की दिनचर्या के अवगत कराने की बात कही गई।

विदित हो कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन अभिनव व महत्वपूर्ण योजना ‘‘माँ तुझे प्रणाम’’ के तहत 2019 में चयनित 17 बालक और 13 बालिकाओं ने 15 जून 2023 से 22 जून 2023 तक बालिकाओं का दल पंजाब के अमृतसर जिसमें बाघा बार्डर और हुसैनीवाला बार्डर की यात्रा और लोकल में स्वर्णमंदिर, जलीयाँवाला बाग आदि का भ्रमण किया। और बालको का दल लोगेंवाला कैम्प, बाबलियावाला बार्डर, मेहरानगढ़ का किला, ज्योतपुर मार्केट में भ्रमण किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button