IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भोपाल से शुरू होंगी दो नई वन्दे भारत ट्रेनें प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों की तैयारियां देखीं

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून की यात्रा और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सांसद, संगठन महामंत्री, पूर्व महापौ, जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button