IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मैला ग्राउंड बामनिया में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते 9 लोगों को पकड़ा

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ, श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय पेटलावद मार्गदर्शन में एवं निरीक्षक राजुसिंह बघेल के नेतृत्व चौकी प्रभारी अशोक बघेल एवं चौकी बामनिया के स्टाफ नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मैला ग्राउंड बामनिया में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते 9 लोगों को पकड़ा, जिनके पास से शराब एवं डिस्पोजल आदि जप्त किए गए। खुले में शराब पीने वाले 1. पारस पिता मांगीलाल निनामा उम्र 32 साल निवासी केसरपुरा, 2. वेशिया पिता हमीरा मैढा निवासी कजलिया, 3. राहुल पिता वालजी देवड़ा निवासी मेलपाढ़ा, 4. सिद्धार्थ पिता रामचंद्र चौहान निवासी मैला ग्राउंड बामनिया , 5. बंटी पिता रूपाजी मुनिया निवासी चापानेर 6. रोहित पिता कन्हैयालाल मैढा निवासी मेलपाढा, 7. बाबू पिता फूलजी भाभर निवासी अमरगढ़, 8. नाथू पिता वारसिंह डामोर निवासी कजलिया, 9. मानजी पिता वीरजी डामर निवासी कजलिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 बी के तहत कार्यवाही की जाकर 9 प्रकरण पृथक पृथक गई। कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान निरीक्षक राजू सिंह बघेल, एसआई अशोक बघेल, एचसी रविन्द्र, एचसी कमलेश अम्लियार, आर आशीष, आर विजय, आर लालसिंह, आर दिनेश का विशेष योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button