Madhya Pradesh News अष्टान्हिका पर होगा समयसार महामण्डल विधान आठ दिवसीय महोत्सव 26 से – आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
छिन्दवाड़ा धर्म नगरी छिन्दवाड़ा सहित संम्पूर्ण विश्व की सकल जैन समाज के साथ जिनवाणी तत्वरसिक दिगम्बर जैन मुमुक्षु समाज एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन कल आषाढ़ शुक्ल अष्टमी सोमवार 26 जून से आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा 3 जुलाई तक अनादि निधन शाश्वत महापर्व अष्टान्हिका की आराधना विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक करेगा।
फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन ने बताया कि आठ दिवसीय मंगल महोत्सव पर अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जिनालय में श्री समयसार महामण्डल विधान का आयोजन हिम्मतनगर से पधार रहे प्रतिष्ठाचार्य पण्डितश्री रजनीभाई दोषी के मंगल सानिध्य में उज्जैन से पधारे विधानचार्य पण्डितश्री अशोककुमार जैन के कुशल निर्देशन में विधि विधान पूर्वक संम्पन्न होगा। समयसार विधान कराने का सौभाग्य श्रीमती सुनीता गोविंदप्रसाद जैन परिवार को प्राप्त हुआ है। जिसमे प्रतिदिन प्रातः 6.50 से श्री जिनबिंम्ब प्रक्षालन के साथ श्री जिनेन्द्र पूजन एवं श्री समयसार विधान का आयोजन किया जावेगा। प्रवचनों की श्रंखला में प्रातः 9.30 बजे से वीतराग भवन में पं. रजनीभाई दोषी के प्रवचन, दोपहर 3 बजे से स्वाध्याय भवन में बाल ब्रह्मचारणी डॉ. आरती बहनजी द्वारा शास्त्र स्वाध्याय, रात्रि 8 बजे से वीतराग भवन में आध्यात्मिक पाठ पं. अशोक जैन उज्जैन द्वारा एवं 8.30 बजे से पं. रजनीभाई दोषी के मंगल प्रवचनों का लाभ सकल समाज को प्राप्त होगा। विशेष आयोजन के अंतर्गत सोमवार 26 जून को प्रातः 7 बजे मंगल कलश शौभायात्रा विधान आयोजनकर्ता गोविंदप्रसाद जैन के निवास गणेश चौंक से निकाली जावेगी, 8 बजे आदिनाथ जिनालय में कलश स्थापना एवं इंद्र प्रतिष्ठा कर समयसार महामण्डल विधान का शुभारंभ होगा।
आज के कार्यक्रम –
आज रविवार को प्रातः 6.50 से श्री आदिनाथ जिनालय में जिनबिंम्ब प्रक्षालन, 7.10 से ध्वजारोहण, 7.20 से श्री जिनेन्द्र पूजन, 8 बजे से शांति जाप स्थापना, 8.30 से स्वाध्याय भवन में बाल ब्रह्मचारी महेन्द्रकुमारजी जैन अमायन के प्रवचनों का लाभ समाज को प्राप्त होगा।
आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन –
शुक्रवार को स्वाध्याय भवन में अष्टान्हिका महापर्व पर आयोजित श्री समयसार महामण्डल विधान की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन बा. ब्र. महेन्द्रकुमार जैन, मण्डल मंत्री अशोक वैभव, फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन, पं. ऋषभ शास्त्री के हस्ते डॉ. के. सी. जैम, विमल जैन, अरुण जैन, राजकुमार जैन, वर्धमान जैन, आदेश जैन, श्रीमती सुनीता गोविंदप्रसाद जैन सहित आयोजक परियार के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया है, 3 जुलाई को महापर्व सहित विधान की पूर्णता पर साधर्मी वात्सल्य का आयोजन एवं 4 जुलाई श्रावण कृष्ण एकम के शुभ दिन वीरशासन जयंती महोत्सव मनाया जावेग। अष्टान्हिका महापर्व पर आयोजित समस्त अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से मण्डल एवं फेडरेशन के साथ आयोजक परिवार द्वारा की गई है।


Subscribe to my channel