Chhattisgarh News मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए गए निर्देश।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
23 जून कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा की सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की सूची एवं निकाय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कार्यालय कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना रनिंग वाटर बिजली लेबर रूम की स्थिति या निर्माण कार्यों पर समीक्षा की धीमे निर्माण पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए उन्होंने मैदानी अमले को ग्रामों का भ्रमण कर गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित कराने का दिशा निर्देश भी जारी किया बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्यालय में निवास न करने की शिकायत पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यालय में निवास करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया उन्होंने प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रियाशील करने के लिए कहा तथा अनावश्यक रेफरल करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने जिले में सिकलसेल जांच हेतु विशेष अभियान चलाने के दिशा निर्देश जारी किए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पेयजल बैठक व्यवस्था मानव संसाधन शौचालय दवाइयों की उपलब्धता चिकित्सीय उपकरण चिकित्सकों की उपस्थिति बिजली आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने निर्धारित सेड्यूल के अनुसार समय सीमा के भीतर 100% लक्ष्य हासिल करते हुए छूटे हुए बच्चों का अभियान चलाकर 15 जुलाई तक टीकाकरण करने का दिशानिर्देश जारी किए कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना के तहत जिला चिकित्सालय में सभी पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजना लाभ दिलाने का गुणवत्ता पूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इसके साथ बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों का नेत्र जांच टीवी मुक्त पंचायतों की सूची तैयार करने विकासखंड स्तर पर रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्यता अभियान चलाने तथा बीएमओ बीपीओ को प्रति सप्ताह स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने का दिशानिर्देश जारी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोंम सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत डीपीएम उत्कर्ष तिवारी सहित सभी डीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे बैठक के दौरान।


Subscribe to my channel