IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News डॉ मरीजों को बुनियादी चिकित्सा सुविधा देने पर फोकस करें:कलेक्टर

नवविवाहित महिला की एएनसी के परीक्षण की समुचित व्यवस्था हो

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

हाईरिस्क प्रसूति महिलाओं के परीक्षण हेतु ब्लॉक में शिविर हो

बैठक में अनुपस्थित को नोटिस जारी करने के निर्देश
कलेक्टर संदीप जी.आर. ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति छतरपुर की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि डॉक्टर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बुनियादी चिकित्सा सुविधा संवेदनशीलता से देने पर फोकस करें। नवविवाहित महिलाओं की एएनसी के परीक्षण की समुचित व्यवस्था हो। हाईरिस्क प्रसूति महिलाओं के परीक्षण हेतु ब्लॉक में शिविर हो बैठक में अनुपस्थित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला चिकित्सालय में एक्सरे, हेल्थ और ब्लड टेस्ट की 24 घण्टे सुविधा बनाये। गौरिहार के फर्मासिस्ट का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तपस्या परिहार, सीएमएचओ डॉ लखन तिवारी, सिविल सर्जन डॉ जी.एल. अहिरवार सहित मैदानी अंचलों के बीएमओ और संबंधित विभागीय अधिकरी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में सजगता और सतर्कता बरते। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिअसाइन की कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाए। जहां आशा कार्यकर्ता अधिक है उन्हें वहां से हटाकर जहां आशा कार्यकर्ता कम है वहां भेजे। अंधत्व निवारण कैंप आयोजित हो। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के प्रसूति केन्द्रों पर संस्थागत प्रसूति हो रही है। कलेक्टर ने बीएमओवार संस्थागत प्रसूति की गहन समीक्षा की और हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की जांच के लिए विशेष कैंप आयोजित करने एवं अल्ट्रासाउंड मशीन को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में ब्लड सेपरेशन की सुविधा वहाल होगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि चिकित्सालय से रेफर किये जाने वाले प्रकरणों में संबंधित चिकित्सक द्वारा हस्ताक्षर किये जाए। जो ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। बैठक में पोषण पुर्नवास केन्द्र, क्योरेट और बेड ऑक्यूपेंसी की समीक्षा में बीएमओ को एनआरसी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने, प्रतिदिन जाने और एनआरसी को रिक्त न रखने के निर्देश दिये गये। परिवार कल्याण की समीक्षा में मरीजों को जमीन पर नहीं लिटाने के निर्देश दिये गये। आयुष्मान कार्ड से शेष रहे लोगों के कार्ड तुरंत बनाने और वार्ड में नर्स की सुविधा बहाली बनाये रखने, सजगता बरतने और नर्सिंग स्टेशन बनाने के निर्देश दिये गये। चिकित्सालयों में अनुपयोगी फर्नीचर एवं सामान को अभियान के रूप में हटाने और चिकित्सालयों एवं नर्स स्टॉफ की आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ को बीएमओ के साथ समीक्षा कर सूची प्राप्त करने और गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए उन्हें चिन्हित आयरन शुक्रोज दिया जाए। गंभीर एनीमिया प्रकरणों में सतत उपचार पर ध्यान दें। सेम बच्चों को समुचित रूप से स्वास्थ्य बनाने के लिए बीएमओ स्तर पर सतत प्रशिक्षण दें। लड़के की चाह में बच्चों की संख्या न बढ़ाये कलेक्टर संदीप जी.आर. ने चिकित्सकों से आव्हान करते हुये कहा कि वे ऐसे परिवार जिनके यहां दो बच्चियां है उन्हें सलाह दें कि लड़के की चाह में और अधिक बच्चों की संख्या न बढ़ाये। उन्हें अधिक बच्चियां होने पर होने वाली समस्याओं से अवगत कराये, उन्हें समझाये की अधिक बच्चे होने से न सिर्फ लालन-पालन में अपितु उन्हें शिक्षा दिलाने में भी अर्थ के साथ-साथ कई कठिनाई आती है। जिले के ऐसे परिवार जिनके यहां दो बच्चियां है उन्हें प्रोत्साहित करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button