Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 24 जून से 25 जून 2023 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 24 जून 2023 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.15 बजे आप माँ पीताम्बरा माँई एवं शनिदेव जी के दर्शन, पूजा करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप बजरंगी गार्डन के सामने उनाव भाण्ड़ेर वायपास बालाजी नगर दतिया में मानसी इन्टरप्राइजेस (इलेक्ट्रिक स्कूटी) शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे आप पटवारी फार्म हाउस दतिया में पटेल समाज के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं भोजन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप जिला कार्यालय होमगार्ड लाईन दिनारा रोड़ दतिया में आपदा मित्र प्रशिक्षण समापन समारोह के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप गोविन्द वाटिका बुन्देला कॉलोनी दतिया में प्रजापति समाज के सगाई कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 4.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे दतिया पहुंचेगे और बड़ौनी मंडल की आयोजित कोर कमेटी की बैठक, भोजन में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 25 जून 2023 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 दतिया निवास पर आमजन से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। प्रातः 11.30 बजे सेवढ़ा चुंगी वायपास रोड़ अम्बेड़कर नगर वार्ड नम्बर 3 में सत रविदास सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे दतिया में एकल भोजन पर जायेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहंुचेगे। अपरान्ह 3.30 बजे बड़ी माता मंदिर दतिया मंे रजक समाज की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। सायं 4 बजे वार्ड नम्बर 34 दिनारा रोड़ दतिया में स्मार्ट आंगनबाड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे दतिया नगर में वार्डो में डोर-टू-डोर भ्रमण करेंगे। सायं 5.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 6 बजे डबरा पहंुचेगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे दतिया पहुंचेगे और उद्गंवा एवं बड़ौनी मंडल की आयोजित टिफिन बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और 26 जून 2023 को रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.20 बजे भोपाल पहुंचेगे।


Subscribe to my channel