Madhya Pradesh News भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पलेरा भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा 16 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं बैठकर चर्चा की चर्चा में बताया गया है कि अधिकांश का ऐसे किसान जिनके वर्षों से तहसील कार्यालय में प्रकरण लंबित है लंबित प्रकरणों को शीघ्र अति शीघ्र निराकरण कराने का कष्ट करें ताकि किसानों को भटकना ना पड़े अभी वर्तमान में बुवाई का समय आ गया है जिसके लिए समय पर बगैर किसी भेदभाव के बीज वितरण किया जाए ताकि किसानों को इसके लिए कहीं भटकना ना पड़े भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया ने बताया कि पलेरा तहसील अंतर्गत ऐसे सैकड़ों मामले हैं जहां पर नामांतरण जैसी प्रक्रिया अटकी हुई है साथ ही साथ शासन की महत्वकांक्षी योजना बान सुजारा नहर का लाभ विकासखंड के सभी किसान भाइयों को नहीं मिल पा रहा है इसलिए तहसीलदार महोदय जी से अनुरोध है कि वंचित भू रकबा को इसमें शामिल कर वहां पर बान सुजारा नाहर को पहुंचाया जाए इसी क्रम में जैविक किसान राघवेंद्र सिंह परमार के द्वारा तहसीलदार से बात करते हुए अपनी ओर से बात रखी की प्रत्येक पंचायत स्तर पर भूमि सीमांकन का कार अगर छोटे-छोटे खंडों में हो जाए तो ऐसी स्थिति में विवाद की स्थिति जो होती है उससे निजात पाया जा सकता है जिस पर तहसीलदार महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक कमेटी का गठन कर इसके ऊपर श्री गतिशील कार्य प्रारंभ किया जाएगा साथ ही साथ प्राप्त ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित कर लंबित प्रकरणों का निराकार जल्द से जल्द किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित सुनील रजक जनपद सदस्य नगरी दशरथ प्रसाद धनुषधारी,परम लाल आदिवासी बन्नेबुज़ुर्ग,रश्मि राजा परमार,अरविंद सिंह,मुकेश अहिरवार,चतुर्भुज कुशवाहा,लाल बहादुर कुशवाहा एवं किसान संघ के कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे !


Subscribe to my channel