IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिले भर नही पूरे प्रदेश में कक्षा 5 एवं 8 की पुनः परीक्षा का आयोजन 22 से 28 जून तक किया गया है। जिसमे आज कक्षा 5 के लिए सामान्य हिंदी का पेपर होना था

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया :  लेकिन डीपीसी और बीआरसीसी की घोर लापरवाही के चलते कक्षा 5 के लिफाफे में कक्षा 8 के पेपर पहुंच गए। स्कूलों से परीक्षा प्रभारी फोन कर परेशान हो रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर परीक्षा प्रभारी ने बताया कि हमारे द्वारा बीआरसीसी सर को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को बैठा कर रखो हम पेपर व्हाट्सएप कर रहे हैं, प्रिंट निकलवा कर दे देना। जबकि परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11.30 है और साढ़े 10 बजे तक कहीं भी पेपर नही पहुंच सके हैं, ऐसे में छात्रों के भविष्य से इतना बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में जब जिला शिक्षाधिकारी उमेश धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये मामला डीपीसी का है मैं अभी बात करता हूँ।

वहीं जब डीपीसी सुमिता दत्ता के मोबाइल नम्बर पर कई बार फोन किया गया तो वो फोन उठाना मुनासिब नही समझीं। दूसरे पत्रकार साथी का फोन काफी प्रयास के बाद रिसीव की तो उनका जबाब रहा कि आपको क्या परेशानी हो रही है, जब भोपाल से पेपर आएगा तो मिल जाएगा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीआरसीसी व्हाट्सएप पर परीक्षा केंद्रों में पेपर भेजने की तैयारी में जुटे हैं साथ सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रभारियों को फोटोकॉपी करवा कर पेपर देने को कह रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या बच्चोँ को अतिरिक्त समय दिया जाएगा या शिक्षकों से नकल करवा कर उत्तर लिखवाने को कहा जायेगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button